अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रविवार को बहसूमा नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संत स्वामी महामंडलेश्वर प्रसर महाराज हरिद्वार रहे।
अध्यक्षता पंडित राजवीर शर्मा ने की तथा संचालन चिन्मय भारद्वाज व हरिओम शर्मा ने किया। महाकुंभ में भगवान परशुराम के सम्मुख दीप प्रचलित किया गया जिसमें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंडित विमल कुमार शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने भगवान परशुराम के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महाकुंभ में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। जिसमें हिमालय के सिद्ध जोगी बाबा राजेश ऋषि महाराज व स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, आचार्य सत्यवीर संत उपस्थित रहे। महाकुंभ में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है उन्होंने उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नशे से दूर कर शिक्षा की तरफ लाने का कार्य किया जाए और अपने कर्तव्य पर अग्रणी रहना चाहिए। कस्बे में भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण के लिए विचार विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से उत्तराखंड खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार शर्मा, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज,बीडी शर्मा, प्रवेश दत्त भारद्वाज, ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, ब्राह्मण जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, दर्शन भारद्वाज,रवि शंकर कौशिक, ओम प्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, नमन भारद्वाज सदस्य श्रम मंत्रालय, नीतू शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुशील एमएलसी मुजफ्फरनगर, सचिन पंडित रामराज, जितेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा एडवोकेट,नरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, गगन भारद्वाज, विशाल शर्मा, पंडित शेखर चंद शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment