नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शनिवार को कृषि विश्वास विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सिवाया टोल प्लाजा स्थित कान्हा ग्रीन सिटी रुड़की रोड में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट गौरव सेन के निवास पर पहुंचे।
गौरव सेन के यहां एक सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के द्वारा सामाजिक विषयों पर मेरठ के कुछ प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ चर्चा की गई, जिसमें गौरव सेन एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, सुमन रानी, दीप कुमार, सुनील बादली, अनिल बादली, पंडित शैलेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग सचिन प्रताप सिंह, राकेश कुमार शर्मा, भाजपा नेता राहुल ठाकुर, विश्व बदली एडवोकेट आदि लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment