Breaking

Your Ads Here

Friday, August 15, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने दल बल के साथ निकाली तिरंगा रैली


दिनेश चंद्रा 
नित्य संदेश, मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम तथा सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा महापौर हरिकांत अहलूवालिया तथा नगर आयुक्त सौरव गंगवार के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। 

लोकसभा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का उद्देश्य लोगों को देशभक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना था। रैली से पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने कचहरी चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।    
      
रैली में अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह तथा ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा के साथ अनेक पार्षदगण, नगर निगम के सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, बीवीजी के कर्मचारी और अधिकारी तथा सरदार पटेल की विद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे। रैली के पीछे बड़ी संख्या में नगर निगम के वाहनों का विशाल काफिला चल रहा था। 
     

तिरंगा रैली अम्बेडकर चौराहे से शुरु होकर शिवाजी मार्ग पर स्थित शंकर आश्रम, एनएएस डिग्री कॉलेज के सामने से सेंट थॉमस स्कूल से शिव मंदिर छिपी टैंक, आरजी डिग्री कॉलेज, त्यागी हॉस्टल, कचहरी पुल से होती मेरठ कॉलेज के सामने कमिश्नरी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह पार्क में समाप्त हुई। जहां महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सभी अधिकारियों और पार्षदों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
     

तिरंगा रैली में पूनम गुप्ता, डॉ अनुराधा, हर्षपाल, अनिल वर्मा, पंकज गोयल, प्रवीण अरोड़ा, राजीव काले, अजय चंद्रा तथा संदीप गुप्ता आदि पार्षदगणों के साथ एसबीएम के अंकुर गौतम तथा विपिन पाल ग्रोइंग पीपल संस्था के विनय गोयल, हर्ष अरोड़ा, महेश चौहान, प्रियांशा सतीजा, अंतरिक्ष तथा इंद्रजीत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here