नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलक्ट्रेट कार्यालय में डी मॉन्टफोर्ट एकेडमी, अशोका एकेडमी कंकरखेडा, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्राओं तथा महिला उत्थान मंडल की महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी डा. वीके सिंह को राखी बांधी गई।
जिलाधिकारी ने सभी का परिचय जाना व उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने सभी को अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह, डी मॉन्टफोर्ट एकेडमी, अशोका एकेडमी कंकरखेडा, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment