Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन




अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल द्वारा सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, ज्योति निकेतन, छिप्पी टैंक में निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। 

कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य ए. डीन एवं लोकप्रिय अस्पताल की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. परमजीत द्वारा रिबन काटकर किया गया। कैम्प में डॉ. रवि कंसल एवं उनकी टीम द्वारा 150 से अधिक मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। जिनमें सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रशासनिक कर्मचारी और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कैम्प में विभिन्न बीमारियों जैसे डायबिटीज, एनीमिया, सांस की बीमारी, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, फाइब्रोफैसिटिस हील, ऑस्टियोआर्थराइटिस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, लिवर की समस्या, गुर्दे और मूत्रवाहिनी की पथरी, बुखार, आदि का निःशुल्क परामर्श दिया गया। 

कैम्प में फ्री ओ.पी.डी. के साथ-साथ निःशुल्क ई.सी.जी. ब्लड शुगर व बी.पी. चैकअप भी किया गया। डॉ. रवि कंसल द्वारा सभी मरीजों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया और उन्हें समय रहते विभिन्न बीमारियों के लक्षणों के बारे में अवगत कराया गया। 

प्रधानाचार्य ने कैम्प में मौजूद डॉक्टर एवं सहायक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कैम्प में इशिका, निमिशा, सुबोध, शिव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here