Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने आयुक्त को बांधी राखी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया। 

आयुक्त ने छात्राओं को उपहार भेंट किए व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रश्मि, उप प्रधानाचार्या शबाना, प्रवक्ता शिप्रा सक्सैना उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here