Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 3, 2025

युवक ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या का प्रयास किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र अंतर्गत लक्खीपुरा गली नंबर 24 में युवक ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने फांसी के फंदे से उतरा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी में सामने आया कि युवक का पत्नी से विवाद रहता था। 4 दिन पूर्व पंचायत हुई थी। जिसमें पति-पत्नी के विवाद को देखते हुए दोनों के बीच तलाक हो गया था। हालांकि युवक पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था। तलाक के बाद से ही लड़का तनाव में था। डिप्रेशन में उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। लड़के ने पहले एक वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर अपलोड की, उसके बाद फांसी के फंदे पर लटकने का प्रयास किया। जिसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here