नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व स्तरीय सामाजिक
संगठन श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार व राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह ने मदन गौतम
शोभापुर को जिला अध्यक्ष मेरठ के पद पर मनोनीत किया है। मदन गौतम के मनोनयन पर विश्व
महापीठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज जाटव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम जीवन
लाल, विनोद जाटव जाहिदपुर, चंद्रशेखर शोभापुर, महेंद्र सिंह शोभापुर, विजेंद्र सागर
रिठानी, रमेश गोलाबड, विमला जाटव आदि ने बधाई दी हैl
No comments:
Post a Comment