-परिक्षेत्र के जनपदों में 26 मुख्य कांवड़ मार्ग, जलाभिषेक के लिए मंदिरों की संख्या 32
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। परिक्षेत्र के चारों जनपदों में कुल 26 मुख्य कांवड़ मार्ग है। जनपद मेरठ में 07, बुलन्दशहर में 10, बागपत में 04 व हापुड़ में 05 कांवड़ मार्ग है। चारों जनपदों में जलाभिषेक के मुख्य मंदिरों की संख्या 32 है। मेरठ में 13, बुलन्दशहर में 10, बागपत में 01 व हापुड़ में 08 प्रमुख मंदिर है। परिक्षेत्रीय
जनपदों में 09 स्थानों पर श्रावण मेला लगना प्रस्तावित है। मेरठ में 01, बुलन्दशहर में 03, बागपत में 01 व हापुड़ में 04 मेला स्थल है। इनकी
निगरानी के के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं।
➡ परिक्षेत्रीय जनपदों में 20 वॉच टावर स्थापित किए गए हैं। जनपद मेरठ की मोदीपुरम चौकी, बेगमपुल एवं भोला
झाल व भूरे शाह की मजार पर कुल 04 वॉच टावर, जनपद बुलन्दशहर के
अनूपशहर क्षेत्र में गंगाघाट, अहार क्षेत्र में अम्बकेश्वर मंदिर व नहर पुल, नरौरा गंगाघाट, गुलावटी व अरनिया
बार्डर पर कुल 07 वॉच टावर, जनपद बागपत के पुरा
महादेव मन्दिर क्षेत्र पर कुल 06 वॉच टावर तथा जनपद हापुड़ के प्राचीन सबली शिव मन्दिर व ब्रजघाट पर कुल 03 वॉच टावर स्थापित किए गए हैं।
➡ गंगा व अन्य प्रमुख नदी, नहरों पर कुल 122 गोताखोर व 88 नाव लगाई गई है।
जिसमें मेरठ में 36 गोताखोर 12 नाव, बुलन्दशहर में 48 गोताखोर 59 नाव, बागपत में 20 गोताखोर 08 नाव व हापुड़ में 18 गोताखोर 09 नाव लगाई गई हैं।
➡ ऑपरेशन संचार के
अन्तर्गत परिक्षेत्रीय जनपदों को 850 सीयूजी आवंटित है।
जिसमें जनपद मेरठ में 199, बुलन्दशहर में 356, बागपत में 173, हापुड़ में 122 सीयूजी उपलब्ध है, जिनसे चौकी इन्चार्ज तक सीधे जनता से जुड़े है।
➡ परिक्षेत्रीय जनपदों में 2643 डिजिटल वॉलन्टियर बनाए गए है। जनपद मेरठ द्वारा 483, बुलन्दशहर द्वारा 486, बागपत द्वारा 529, हापुड़ द्वारा 1145 डिजिटल वॉलन्टियर बनाए गए है।
➡ बेहतर संचार के लिए वायरलैस कन्ट्रोल रूम के 07 स्टेशन व 22 सब स्टेशन तथा 24 सीसीटीवी कन्ट्रोल
रूम बनाए गए है।
➡ 95 ड्रोन द्वारा कांवड
यात्रा की निगरानी की जा रही है।
No comments:
Post a Comment