Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 26, 2025

शोभित विश्वविद्यालय में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव



भारतीय संस्कृति और परंपराओं से सराबोर हुआ विश्वविद्यालय परिसर

डॉक्टर अभिषेक डबास 
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) में तीज महोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के लॉन में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया।

इस भव्य आयोजन का संयोजन प्रोफेसर (डॉ.) दिव्या प्रकाश के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि आयोजन समन्वयक की भूमिका में डॉ. सुरभि सरोहा रहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी हेरिटेज एंड कल्चरल क्लब द्वारा किया गया। महोत्सव में पारंपरिक संगीत, नृत्य, गीतों की गूंज, लोक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी, वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। झूले, मेंहदी और पारंपरिक व्यंजनों ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की गरिमा और मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना और उन्हें परंपराओं से जोड़ना रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here