Breaking

Your Ads Here

Monday, July 21, 2025

दुल्हन की तरह सजा फिरोजपुर शिद्बपीठ महादेव मंदिर



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। शिवरात्रि के उपलक्ष में शिवालय से गए हैं। शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।महा शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए आने वाले शिवभक्तों की सुविधा को लेकर भी तैयारी पूरी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में साफ सफाई के साथ ही सजावट का भी कार्य चल रहा है। 

सैफपुर फिरोजपुर में स्थित सिद्ध पीठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बुधवार को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।सैफपुर फिरोजपुर में स्थित सिद्ध पीठ महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है पर्व को लेकर मंदिर में तैयारी जोरों पर चल रही है साफ सफाई के साथ ही सजावट का कार्य भी चल रहा है खासकर महिला भक्तों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। मंदिर पर शिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। शिव भक्त अनुज देशवाल, नीरज देशवाल व रामपाल सिंह ने बताया कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत रखकर पूजा अर्चना करने से सभी मन्नतें पूर्ण हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here