Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 30, 2025

दिन दहाड़े प्रोपर्टी डीलर गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान फतेहउल्लापुर के रहने वाले 45 साल के सलीम के रूप में हुई है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सलीम का किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। अंदेशा है कि सलीम की हत्या रंजिश में की गई है। सलीम बुधवार शाम को कचहरी में बैनामा कराने गया था। वहां से काम होने के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। इसी दौरान सुभाष नगर की मेन रोड पर स्कूटी पर पीछे से आए बदमाशों ने सलीम को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

डॉक्टरों के अनुसार, सलीम को गर्दन और कमर में गोली लगी थी। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने इनपुट के आधार पर एक आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here