Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 15, 2025

बेरियाट्रिक सर्जरी कराने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बेरियाट्रिक सर्जरी कराने के बाद महिला की मौत हो गई। न्यूटिमा अस्पताल में 11 जुलाई को बेरियाट्रिक सर्जरी कराई थी। घरवालों का आरोप है कि सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने स्टिच ठीक से नहीं लगाए, जिसके कारण उसकी बॉडी में इन्फेक्शन फैल गया। इससे मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग की।


भाजपा नेता व महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी की छोटी बहन रजनी गुप्ता की 11 जुलाई को बेरियाट्रिक सर्जरी हुई थी। रजनी गुप्ता की उम्र 55 साल है, जिनके पति का नाम ब्रजमोहन गुप्ता है। उनकी पत्नी का इलाज डॉ. ऋषि सिंघल के यहां चल रहा था। घरवालों का आरोप है कि डॉ. ने सही से इलाज नहीं किया। जिसकी वजह से रजनी के पेट में सर्जरी के बाद फ्लूड जमा हो गया। इन्फेक्शन फैलने लगा। परिजनों ने बताया, रजनी और उसकी 28 साल की बेटी शिवानी दोनों ओवरवेट थीं। रजनी ने यह ऑपरेशन कराया था। 11 जुलाई को ऑपरेशन हुआ। इसके बाद दूसरे दिन ही मां की तबीयत बिगड़ने लगी। मां के पेट में काफी दर्द था। जब डॉक्टर से कंसल्ट किया तो उन्होंने कहा कि नॉर्मल सर्जरी का दर्द है होता है। विक्स लगाने से सही हो जाएगा। लेकिन, महिला का दर्द सही नहीं हुआ। दोनों के ऑपरेशन के लगभग 3 लाख 70 हजार की फीस लगी थी।



पेट के आस-पास फ्लूड मिला

13 जुलाई को जब परेशानी बढ़ने लगी, तब परिजनों ने दोबारा डॉक्टर से कंसल्ट किया। अस्पताल जाकर जांच कराई। एक्सरे कराया तो पेट के आस-पास फ्लूड मिला। 14 जुलाई को दोबारा महिला का ऑपरेशन कराया गया। हालत बिगड़ गई। दोबारा ऑपरेशन के बाद महिला का हार्ट कोलेप्स कर गया।


विधायक पहुंचें तो वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया

सूचना पर किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी मौके पर पहुंचे। किठौर विधायक के पहुंचने के बाद महिला को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। दिनभर डॉक्टर महिला को वेंटिलेटर पर रखे रहे, शाम को उसकी मौत हो गई।


सोर्स: भास्कर डिजीटल

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here