-9 जुलाई को किसान समस्याओं को
लेकर मंडलायुक्त को सौपेंगे ज्ञापन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन सरधना
तहसील समीक्षा किसान पंचायत का आयोजन ग्राम सुरानी में तहसील अध्यक्ष देशपाल
हुड्डा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य समीक्षा अधिकारी
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हुई। जिसका संचालन
अंकित दांगी ने किया।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने तहसील सरधना के 40 ग्राम अध्यक्षों से समीक्षा करते हुए सभी के
सदस्यों की जानकारी ली और सभी समस्याओं जैसे कि तहसील भ्रष्टाचार, थानों में तानाशाही, खाद किल्लत, पटवारियों की अवैध वसूली आदि की समस्या प्रमुख रही। जिलाध्यक्ष
अनुराग चौधरी ने सभी से संगठन विस्तार अभियान पर जोर देते हुए दो हजार सक्रिय
कार्यकर्ता बनाने और सभी किसान समस्याओं पर संघर्ष आर-पार
करने का आव्हान किया। 9 जुलाई को संगठन जिम्मेदारों के साथ मिलकर किसान
समस्याओं का ज्ञापन मंडलायुक्त मेरठ को सौंपने का निर्णय लिया। आगामी समय में किसान समस्याओं को लेकर संघर्ष आर-पार
करने का आव्हान किया। सभी से एकजुट होने का आव्हान करते हुए
आपसी मतभेद खत्म करने की अपील की।
इस दौरान विनेश प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के
नेतृत्व में हर किसान समस्याओं को लेकर एकजुट होने की अपील की। विनोद सुरानी
ने सभी से एकजुता बनाने का आव्हान किया। देशपाल हुड्डा ने
संगठन सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। अंकित दांगी ने युवाओं से
एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग
चौधरी, रविकरण, कविंदर, मास्टर विनेश प्रधान, विनोद, वीरेंद्र, कृष्णपाल, अंकित, आकाश, वीर सिंह, जुनैद, अजय चेयरमैन, बंटू, ओमपाल, सचिन, आकाश आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment