Breaking

Your Ads Here

Friday, June 13, 2025

एसबीआई बैंक के पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ मवाना में एक दुखद घटना सामने आई है। कल्याण सिंह मोहल्ले में रहने वाले एसबीआई बैंक के पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है।


अर्जुन शर्मा एसबीआई बैंक की गुड़ मंडी शाखा में इंश्योरेंस विभाग में एडवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी 2014 में भावनपुर की रहने वाली लवी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। तीन साल पहले समझौते के बाद पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया था। देर रात अर्जुन ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में लगे पंखे से फांसी लगा ली। उनके पिता अनिल शर्मा ने जब कमरे में जाकर देखा तो अर्जुन फांसी के फंदे पर लटके मिले। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


अनिल शर्मा का कहना है कि पत्नी से अलग होने के बाद से अर्जुन डिप्रेशन में थे। इसी कारण उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि बहू और उसके परिवार वाले उनके बेटे को धमकी दे रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।


सोर्स: भास्कर डिजीटल

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here