Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 8, 2025

योगी जी ने यूपी में दिया भयमुक्त माहौल: योगी तेजपाल सिंह





विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

21 किग्रा लड्डुओं का केक काटने के बाद किया विशाल भंडारा

अतिथियों के सम्मान के साथ महासंघ की पुस्तक का विमोचन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साबित कर दिया है धर्म और राजनीति साथ-साथ धारण करके देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ को दीर्घायु और शक्ति प्रदान करें ताकि वह सनातन संस्कृति व हिंदू परंपरा को आगे बढ़ाते रहें और 2029 में देश का नेतृत्व करें।
     
स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज रविवार को मेरठ में रोहटा रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव समारोह में बोल रहे थे। योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के मौके पर विश्व हिंदू महासंघ की मेरठ इकाई ने यहां जन जागरण यात्रा, सम्मान समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया। 21 किग्रा लड्डू का केक काटकर योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इसके लिए गायत्री परिवार ने यज्ञ-हवन भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज, महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विपिन उपाध्याय के साथ अन्य सभी अतिथियों ने महासंघ की पुस्तक ‘श्री गीता संदेश’ का विमोचन किया। जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिये गए।
     
स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज ने महासंघ का विस्तार करने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। विधायक अमित अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस आयोजन के लिए उन्होंने जिलाध्यक्ष विपिन उपाध्याय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। महासंघ देशभर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव मना रहा है। योगी जी पांच बार सांसद रह चुके हैं। इस समय यूपी के मुख्यमंत्री हैं। वह सनातन की ज्योति लेकर देशभर में सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। योगीजी ने यूपी को भयमुक्त माहौल दिया है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
अन्य अतिथियों महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास पाराशर, मनोज बवेजा, महिला विंग की पउप्र की अध्यक्ष तूलिका शर्मा, महामंत्री प्रीति प्रिया, योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के पउप्र अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता नकुल उपाध्याय, बिल्लू प्रधान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं महासंघ के जिलाध्यक्ष विपिन उपाध्याय ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। यहां आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
                      
ये रहे मौजूद
समारोह में विश्व हिंदू महासंघ और अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन से जुड़े रोशन लाल आर्य, राजपाल सिंह, कालीचरण उपाध्याय, केपी सिंह, योगी जगशरण सिंह, संजय उपाध्याय, विनोद चेयरमैन, सचिन हुड्डा, गौरव त्यागी, अंकुर यादव, दुर्गेश सांगवान, महेंद्र नाथ उपाध्याय, अमित सोनी, दीपक गौतम आदि मौजूद रहे।
                             






No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here