-सपा विधायक ने तीन माह की सैलरी मांगी, कंपनी बोली- बातचीत को तैयार
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मोदीपुरम स्थित कॉन्टिनेंटल टायर कंपनी ने अपना प्लांट बंद कर
दिया है। इससे लगभग 300 कर्मचारियों की नौकरी चली गई
है। कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में सरधना से सपा
विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना रिटायरमेंट लाभ के नौकरी से निकाल दिया गया है। वेतन भुगतान में भी अनियमितताएं की गई हैं। कर्मचारियों ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि कंपनी का यह कदम गलत है। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को कम से कम दो से तीन महीने की सैलरी दी जाए। कर्मचारियों का कहना है कि एग्रीमेंट अंग्रेजी में था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के कुछ लोगों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, कॉन्टिनेंटल ने देश में अपने
ट्रक और बस रेडियल टायर कारोबार को बंद करने का निर्णय लिया है। मेरठ का प्लांट भी
इसी निर्णय के तहत बंद किया गया है। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर
स्थिति को नियंत्रित किया और कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने
की सलाह दी।
ये कहना कंपनी अधिकारियों का
कॉन्टिनेंटल टायर्स के
अधिकारियों ने कहा कि कंपनी उन पूर्व कर्मचारियों की चिंताओं को समझती है और सम्मान करती है, जो हमारे फैसले से प्रभावित हैं, हम सकारात्मक बातचीत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते
हैं। टीबीआर विनिर्माण लाइन को बंद करने से संबंधित गतिविधियों को सारे नियमों और कानूनों
के अनुसार लागू किया गया है। नेतृत्व मंडली इस बदलाव के दौरान बेझिझक बातचीत, पारदर्शिता, और समर्थन सुनिश्चित करने हेतु व्यक्तियों, कर्मचारी, प्रतिनिधियों और उचित प्राधिकारियों के साथ संवाद के लिए उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment