Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 24, 2025

देश भक्ति के गीतों संग निकली भव्य तिरंगा यात्रा


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा हुई और अधिक सुदृढ़- डॉ. सोमेंद्र तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी, मेरठ देहात मण्डल की ओर से भारतीय सेना के अद्धुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की अविस्मरणीय सफलता और मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में शनिवार को ग्राम फंफूण्डा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा रहें। तिरंगा यात्रा ग्राम फंफूण्डा के बैंक ऑफ बडौदा से प्रारम्भ होकर पैठ बाजार तक निकाली गई। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है। हमारी सैन्य शक्ति पहले से अधिक संगठित, आधुनिक और जवाबदेह हुई है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हमारे शौर्य और संकल्प का परिचय दुनिया को दिया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, और हम सदैव उनके साथ हैं। 
आगे कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, स्वतंत्रता और बलिदान की पहचान है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हर जवान के साथ पूरा देश खड़ा है, और भारत की एकता व अखंडता के लिए सभी नागरिक एकजुट हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

इस दौरान देहात मण्डल अध्यक्ष नवीन नेहरा छोटू, जिला पंचायत सदस्य विपिन भड़ाना, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, यात्रा संयोजक विकास भड़ाना, नितिन कसाना प्रमुख, ललित प्रधान, विपिन प्रधान, मनोज प्रधान, राहुल कसाना, सुरेश प्रधान, संदीप भड़ाना, धमेन्द्र बैंसला, ललित प्रमुख, निशांत गुड्डू, नरेन्द्र भड़ाना, प्रवेश कसाना, डा0 विनोद, शाहिद प्रधान, राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here