Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 3, 2025

शोभित विवि में ‘सामाजिक एवं प्रबुद्ध समागम’ का आयोजन किया

 


डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में “चुनावी सुधार एवं लोकतांत्रिक दक्षता” विषय पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विचारोत्तेजक सत्र ‘सामाजिक एवं प्रबुद्ध समागम’ का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रहा, जिसमें संवैधानिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में कुलाधिपति कुँवर शेखर विजेन्द्र, कुलपति प्रो. (डॉ.) वीके त्यागी, मुख्य अतिथि चौधरी देवेंद्र सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि करूनेश नंदन गर्ग (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा मेरठ एवं महानगर समन्वयक – एक राष्ट्र, एक चुनाव) ने अपने विचार साझा किए। चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी परिवर्तन है जो गरिमापूर्ण शासन, राजनीतिक स्थिरता और निरंतर विकास की नींव रखता है। 



करूनेश नंदन गर्ग ने इस पहल को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे चुनावी खर्चों और बार-बार होने वाले चुनावों की आवृत्ति में कमी आएगी तथा जनभागीदारी में वृद्धि होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशकगण, सभी संकाय सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की और अपने विचार भी साझा किए। सभी ने एक स्वर में इस विषय की प्रासंगिकता को स्वीकारते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित प्रश्न पूछे और सार्थक संवाद में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here