डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय एवं जिला गंगा समिति ने अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया, जिसका मुख्य उद्देश्य जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और सतत विकास के लिए जैव विविधता के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अंकित कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता और वर्तमान संकट पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता वर्ल्ड वाइड लाइफ फंड हस्तिनापुर डॉ. हरिमोहन मीणा ने घड़ियाल संरक्षण, डॉल्फिन संरक्षण एव कछुआ संरक्षण पर विस्तारपूर्ण चर्चा की। शतुषार गुप्ता, डीपीओ (जिला परियोजना अधिकारी) नमामि गंगे ने कहा कि हर प्राणी का एक विशेष स्थान है और हमें उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनोद कुमार त्यागी ने जैव विविधता के संरक्षण पर जोर देते हुए बताया कि यह यूनाइटेड नेशन द्वारा निर्धारित सतत विकास की प्राप्ति के लिए अति आवश्यक है। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रतिकुलपति प्रो. जयानंद ने जैव विविधता पर प्रकाश डाला और बताया कि यह पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। डायरेक्टर लॉ प्रो. प्रमोद कुमार गोयल ने विभिन्न पर्यावरण कानूनों के बारे मे विचार साझा किए, जो जैव विविधता के संरक्षण से जुड़ा है। कार्यक्रम के अंत में सभी को जैव विविधता संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जैव विविधता संरक्षण की शपथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा दिव्या प्रकाश, डायरेक्टर स्कूल का बॉयो टेक्नालाजी एव लाइफ साइंस, डॉ मोनिका चौधरी, रुपेश कुमार, मानसी सैनी, डॉ नेहा रानी , डॉ गार्गी चौधरी का विशेष योगदान रहाञ
No comments:
Post a Comment