Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 15, 2025

ऑल इडिया योगासन प्रतियोगिता में अनुज योगी ने जीता गोल्ड



राहुल ठाकुर 
नित्य संदेश, नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल में आयोजित ऑल इंडिया योग चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन हुआ, जो 10 से 12 मई तक चली। जिसमे 10 राज्यों के क़रीब 200 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें अनुज कुमार योगी ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

उनके साथ उनके शिष्य आर्यन चपराणा ने आयु वर्ग 18-21 में स्वर्ण पदक अनिरूध चपराणा ने रजत पदक 21-24 आयु वर्ग मे निखिल कुमार ने स्वर्ण 24-30 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक आशीष शरमा ने रजत पदक 30-40 आयु वर्ग में अनुज कुमार योगी ने स्वर्ण सन्दीप कुमार ने रजत पदक आशीष कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर योगांजलि विधापीठ संस्था का नाम रोशन किया। अनुज कुमार योगी द्वारा पूर्व में भी आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप गुड़गांव में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किये है। 
गाँव पहुँचने पर डा. रिसीपाल, गोविन्द चपराना, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, सन्दीप कुमार, अमित कुमार द्वारा स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here