Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 18, 2025

चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव महलका में चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के प्रधान असलम और सद्दाम के बीच 30 साल पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

आरोप है कि प्रधान असलम अपने हथियारबंद साथियों के साथ सद्दाम के घर पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सलमान के सीने में गोली लगी। सद्दाम, बिलाल, वारिस और एक पड़ोसी महिला ममता को पेट के नीचे गोली लगी। गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सद्दाम के मुताबिक, प्रधान असलम और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना ले जाया गया। सलमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने घायलों से पूछताछ की। फलावदा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here