-नौचंदी थाना क्षेत्र के डीब्लॉक में है एनफिनिटी
नाम से ब्यूटी पार्लर
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। नौचंदी थानाक्षेत्र के डी ब्लॉक में ब्यूटी पार्लर के बाहर महिलाओं और कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने आने वाली महिलाओं से ज्वैलरी लूटी जाती है। ब्यूटी पार्लर में कई बार ऐसा हो चुका है। शुक्रवार को इलाके की महिलाएं काफी संख्या में ब्यूटी पार्लर पर पहुंची और हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को शांत किया और मामले की जांच कर रही है।
डीब्लॉक में एनफिनिटी नाम से एक ब्यूटी पार्लर है। यहां अक्सर महिलाएं ब्यूटी
सर्विस लेने आती हैं। महिलाओं का आरोप है कि इस ब्यूटी पार्लर में फेशियल करने के
दौरान कुंडल लूटे जाते हैं। महिलाओं ने कहा कि हाल में ही एक और ऐसी घटना हुई है।
जब महिला यहां फेशियल कराने आए इस दौरान उसके सोने के कुंडल गायब कर दिए गए। महिलाओं ने कहा कि फेशियल क्रीम में कुछ नशीली चीज मिलाकर उसे चेहरे पर लगा
दिया जाता है। इससे क्लाइंट थोड़ी देर के लिए बेसुध हो जाती है। इस बीच उसके कुंडल
निकाल लेते हैं। जब महिला घर जाकर ज्वैलरी चैक करती है तो कुंडल गायब मिलते हैं।
बाद में जब ब्यूटी पार्लर पर शिकायत करने आओ तो वो साफ इंकार कर देती है। बताया जा
रहा है कि इस ब्यूटीपार्लर में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। इसलिए स्थानीय
व्यापार संघ भी उसे पक्ष में नहीं है।
किराए की दुकान में चल रहा पार्लर
डी ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत शुक्ला का कहना है कि पिछले 2 साल से यह पार्लर संचालित है। दुकान किराए पर ली हुई है। पहले भी पार्लर में इस तरह की
घटनाओं की शिकायत आ चुकी है। पार्लर संदीप शुक्ला की दुकान में किराए पर चल रहा
है। इस प्रकरण के बाद दुकान खाली कराने का नोटिस दुकान मालिक की तरफ से दे दिया
गया है।
No comments:
Post a Comment