Breaking

Your Ads Here

Friday, May 2, 2025

जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे लोगों को रोकने पर हंगामा

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर घोपला गांव में जुमे की नमाज से पहले हंगामा हो गया। यहां जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे विशेष समुदाय के लोगों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक लिया। उन्हें वापस जाने को कहा। इसे लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर जुमे की नमाज के लिए ढाई सौ से 300 लोग गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने आते हैं। वापस लौटते समय हुड़दंग और स्टंट करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 300 से अधिक नमाजी आते हैं। वापस जाते समय यह रास्ता घेरकर चलते हैं, इनमें कुछ युवक स्टंट के साथ हुड़दंग मचाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रैपिड रेल की निर्माणाधीन कंपनी एलएंडटी, दिल्ली रोड व आसपास की दुकानों पर काम करने वाले समुदाय विशेष के लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए कंचनपुर घोपला गांव स्थित मस्जिद में जाते हैं। इसके बाद हुड़दंग करते हैं। शुक्रवार को नमाज पढ़ने जा रहे दर्जनों विशेष समुदाय के युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया।

रोकने पर दोनों पक्षों में हुई बहस

जब गांव वालों ने नमाजियों को रोका और वापस जाने को कहा तो नमाज पढ़ने आए लोग भी गुस्सा गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। सामने आया कि पिछले शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक को नमाज पढ़कर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर लग गई थी। गांव में नमाज के लिए पहुंचे इमामुद्दीन ने बताया कि आसपास में कोई मस्जिद नहीं है। नमाज के लिए घोपला गांव की मस्जिद में जाते हैं। नमाजी तहजीब के साथ नमाज पढ़कर वापस लौट जाते हैं।

ये कहना है एसएचओ का

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here