नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सुधीर पंवार एडवोकेट ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर में 31 मई 1725 को हुआ था वह मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी हुई अहिल्याबाई होलकर सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी वह एक कुशल शासक परोपकारी व समाज सुधारक थी उन्होंने नदियों घाटों व धर्मशालाओं का निर्माण कराया उनकी मृत्यु 13 अगस्त 1795 में हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलका पटेल, प्रदेश महासचिव सहकारिता वीरेंद्र चौधरी, जिला महासचिव बलीचंद पाल, जिलाध्यक्ष आईटी सेल शिवकुमार खटीक, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, दक्षिण अध्यक्ष फौलाद कुरैशी, शहर अध्यक्ष यामीन खान आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment