Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 4, 2025

छेड़छाड़ प्रकरण में गुरुनानक के व्यापारियों ने किया बाजार बंद

 


-दुकान के अंदर चाय वाले ने बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। गुरुनानक नगर में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ गया है। एक ओर जहां स्थानीय लोगों ने व्यापारियों की दुकान से सामान लेने का बहिष्कार किया, तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी भी एकजुट हो गए।


रविवार सुबह करीब 50 से ज्यादा व्यापारियों ने अपनी दुकान विरोध जताते हुए बंद कर दी। गुरुनानक नगर निवासी एक बच्ची के साथ दुकान संचालक ने अश्लीलता और छेड़छाड़ की थी। इस मामले में बच्चों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद टीपी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। गुरु नानक नगर के लोगों ने इस दौरान ऐलान किया कि वह स्थानीय व्यापारियों से कोई भी सामान नहीं खरीदेंगे और सभी का बहिष्कार कर दिया। स्थानीय लोगों के ऐलान को लेकर तमाम व्यापारी भी एकजुट हो गए। 


व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी। इस दौरान तनातनी की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर, सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। बताया कि जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो उसके बाद प्रकरण समाप्त हो जाता है। किसी एक की वजह से बाकी लोगों को दोषी समझाना गलत है। किसी तरह से समझा बुझाकर स्थानीय लोगों को भी रजामंद किया गया और व्यापारियों की दुकान भी खुलवाई गई।


ये था मामला

टीपीनगर थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ एक चाय वाले ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। घटना के समय किशोरी घर के पास साइकिल चला रही थी। आरोप है कि पास में चाय की दुकान चलाने वाला युवक उसे दुकान के अंदर ले गया। दुकान का शटर बंद कर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने शटर खोल दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस आरोपी हिरासत में लेकर थाने ले आई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here