Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 14, 2025

किसानों ने भूनी टोल प्लाजा पर मनाई टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि


जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हुए भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए सभी किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति पर पुष्पांजलि करते हुए नारेबाजी की। सभी ने संकल्प दिवस के रूप में आज का दिन मनाते हुए टिकैत की नीतियों पर चलने का निर्णय लिया। इस दौरान भूनी टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर दिया। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज का दिन हम सबने किसान संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। आज हमने सैकड़ों की संख्या में भूनी टोल पर एकत्रित होकर टिकैत साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि किया।उनकी जन्मभूमि, कर्मभूमि, किसान राजधानी स्थित समाधिस्थल सिसोली रवाना हुए। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि टिकैत साहब ने किसानों को एक अलग पहचान दी और आज भी किसान आंदोलन करने की शक्ति उन्हीं की दी ताकतों से है। हम आगे उनकी नीतियों को बढ़ाने का कार्य कर रहे है। आने वाले समय में आंदोलन में और तेजी लाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, सुनील, मोनू, हर्ष, सनी, अंकित , सत्येंद्र, बबलू, मनोज, सत्ते, सुखपाल, विनोद , वीरेंद्र, कृष्णपाल, परविंदर, नवीन, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, शेखर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here