Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 8, 2025

10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, वादों को पोर्टल पर अपलोड किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि से पूर्व चिन्हित वादों को शॉट लिस्ट करके उन्हें अन्तिम निस्तारण हेतु तैयार करते हुए निरन्तर रूप से नालसा पोर्टल पर अपलोड कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक यादों का निस्तारण हो सकें।


गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने के लिए अर्पणा पाण्डेय (विशेष न्यायाधीश (ईसी) एक्ट/ नोडल अधिकारी, लोक अदालत) तथा रमेश कुशवाहा (अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें।


बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, ब्रिजेश कुमार सिहं (अपर जिलाधिकारी, नगर), राघवेन्द्र कुमार मिश्र (पुलिस अधीक्षक यातायात), डा. अशोक कटारिया (मुख्य चिकित्साधिकारी), अतुल कुमार सोनी (जिला प्रोबेशन अधिकारी), सुनील कुमार सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी) तथा राजेश कुमार कर्दम (सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी) आदि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकता है, के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए तथा सभी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here