Breaking

Your Ads Here

Friday, April 11, 2025

बढ़ते अपराध और कानूनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मेरठ व्यापार मंडल के सदस्य SSP से मिले

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद में बढ़ते अपराध और कानूनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मेरठ व्यापार मंडल ने SSP को ज्ञापन सौंपा. महानगर अध्यक्ष शैकी वर्मा ने बताया कि हम मेरठ में बीते दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में अपनी चिंता व्यक्त करते है। हमें लगता है कि ये घटनाएं शहर की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा हैं-

गोलीबारी की घटनाएं: पिछले 8 दिनों में तीन बार गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।

सुरक्षा की मांगः हम मांग करते हैं कि शहर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

कार्रवाई की मांगः गोलीबारी की घटनाओं व आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधिक व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाये। थाना स्तर पर गश्त व पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई जाए।

अपराधियो के ऊपर ऐसी कठोर कार्रवाई करें कि अन्य अपराध करने वालो के मन में मेरठ पुलिस का और कानून व्यवस्था का खौफ कायम हो। हम आशा करते हैं कि आप इन मांगों पर ध्यान देंगे और शहर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। इस दौरान अजय गेहरा, शालिनी मसीह, भारत रोहतगी, मृत्युंजय वर्मा, आनंद मसीह, अर्जुन करोटिया, सलमान आदि मौजूद रहे. 


मेरठ. लिसाड़ी गेट इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की धमकियों से एक परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार के बच्चे स्कूल जाना छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

घटना 3 अप्रैल की है। श्यामनगर के 20 फूटा निवासी सलमान पर हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ सल्लू और उसके साथियों ने फायरिंग की थी। गोली सलमान को नहीं लगी, लेकिन पीछे खड़े अलीम के सिर में जा लगी। पीड़ित सलमान ने लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच हिस्ट्रीशीटर समझौते के लिए परिवार पर दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर वह परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार के बच्चे डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार व्यापार संघ के सदस्यों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here