Breaking

Your Ads Here

Monday, April 21, 2025

गुरुद्वारे के प्रधान पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। गुरुद्वारे के प्रधान पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों पर प्रधान ने हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची।

लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक गुरुद्वारा है। लोगों ने बताया, प्रधान जसपाल सिंह चावला ने यहां चल रहे कार्यक्रम के साथ अपने वॉट्सऐप पर एक अश्लील वीडियो का स्टेटस लगाया। सोमवार को लोग इसका विरोध करने पहुंचे। इस दौरान प्रधान जसपाल सिंह, गुरुद्वारे के कर्मचारी बंटी लाम्बा और गुरविंत सिंह ने कृपाण से हमला कर दिया। हमले में नवलनैन सिंह, रणजीत सिंह, सतविंदर कौर और उनका बेटा कवलदीप घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लिसाड़ीगेट थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here