Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 20, 2025

बिल को लेकर कहासुनी, लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, गिरफ्तार


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। परतापुर में एक होटल पर सोमवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई। खरखौदा के रहने वाले नागेंद्र ने दीपक होटल के मालिक के बेटे अमन को गोली मार दी। घटना सुबह 5 बजे की है।

नागेंद्र ने होटल में खाना खाया और 1500 रुपए का बिल बना। बिल की रकम मांगने पर उसकी अमन से कहासुनी हो गई। इसी दौरान नागेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अमन के पैर में गोली मार दी। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी कार से भागने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने खरखोदा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल अमन को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी नागेंद्र ने चार साल पहले भी होटल संचालक पर गोलियां चलाई थीं। उस समय पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here