शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। लोहियानगर में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता गुलअफशा का निकाह 2 साल पहले जाकिर कॉलोनी निवासी परवेज से हुआ था। ससुराल वालों ने गुलअफशा को एक कमरे में बंधक बना लिया। उसे 8 दिन तक भूखा-प्यासा रखा। इतना ही नहीं, उसके शरीर पर गर्म चिमटों से जलाकर निशान बना दिए। ससुराल वालों के कहने पर पति भी पत्नी को सिगरेट से दागता था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले काफी समय से पति को उससे मिलने नहीं दे रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने पति से जबरन तीन तलाक दिलवा दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
हापुड़ के चमरी मोहल्ला
की रहने वाली पीड़िता ने अपने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने
ले गए। पुलिस में शिकायती पत्र दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके पति परवेज से सोमवार सुबह तीन तलाक
दिलवा दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी, वह उसे थाने लेकर
पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, शिकायती पत्र
मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment