Breaking

Your Ads Here

Monday, April 28, 2025

कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अरविंद पाल व कांग्रेस सेवादल पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल मुख्यालय फाइव रायसिना रोड नई दिल्ली पर कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन के जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई।

सेवादल प्रभारी अरविंद पाल ने कहा कि पश्चिमी जोन के सभी पदाधिकारीयों की समीक्षा बैठक की व सभी सेवा दल के साथियों को सभी जिलों में अपने-अपने पदाधिकारी व कार्यकारिणी गठित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 
विनोद सोनकर ने बताया की मेरठ कांग्रेस सेवादल के साथियों ने जिसमें मुख्य रूप से विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, पवन थापा, सरताज चौधरी, राहत अली, यासिर सैफी, आतिफ आदि ने पश्चिमी जोन प्रभारी अरविंद पाल व पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी को बुके देकर व माला पहना कर स्वागत किया।

विनोद सोनकर ने बताया की पश्चिमी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में शहर अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में सेवा दल का होना अनिवार्य है सभी साथी गण सेवादल कांग्रेस के लोग मिलकर काम करेंगे । इस अवसर पर पश्चिमी यूपी के 26 जिलों के जिला व शहर अध्यक्ष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

विनोद सोनकर ने बताया बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम प्रभारी अरविंद पाल, पश्चिम जॉन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, पश्चिम महिला सेवा दल अध्यक्ष सरिता यादव, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष ऋषभ राणा, विनोद सोनकर ,अनिल प्रेमी, पवन थापा, सरताज चौधरी, राहत अली व बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here