-महिलाओं ने
पुलिस को दिखाईं चूड़ियां, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की कोशिश
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। हिंदू स्वाभिमान परिषद् के लोग प्रदर्शन करने आए थे। इन लोगों ने दरोगा की टोपी उतारी। इतना ही नहीं महिलाओं ने पुलिस को चूड़ियां दिखाई।
पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक रही थी। अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को
प्रदर्शनकारियों ने अपमानित किया। इस बीच एक महिला ने दरोगा की यूनिफॉर्म की
सरकारी टोपी उतार दी। पूरा मामला कमिश्नरी चौराहे का है, जहां ये लोग
ममता बनर्जी का पुतला फूंकने आए थे। रविवार को हिंदू स्वाभिमान मोर्चा के लोग प्रदर्शन करने के लिए कमिश्नरी
चौराहा पहुंचे। यहां उन्हें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का पुतला फूंकना
था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो वो विरोध करने लगे। प्रदर्शन करने आई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां भेंट की, तभी एक महिला ने ड्यूटी कर रहे दरोगा की पीकैप उतार
ली। लोग कहने लगे कि ममता बैनर्जी ने हमारे सीएम का अपमान किया है, ये हम बर्दाश्त
नहीं करेंगे। पुलिस हमें रोक रही थी।
पुलिसकर्मियों से हुई बहस
लोगों की पुलिसकर्मियों से काफी बहस हुई। उन्होंने ममता बैनर्जी हाय-हाय के
नारे भी लगाए इतना ही नहीं पुलिस को चूड़ियां दिखाईं। पुलिस के गले में एक व्यक्ति
ने अपने गले से उतारकर फूलमाला भी पहना दी। कहा कि अपने देश में अपने ही लोगों का
अपमान सह रहे हो।
No comments:
Post a Comment