Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 15, 2025

कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे शोक जताने पहुंचे मेरठ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विनोद सोनकर ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे मेरठ पहुंचे। उन्होंने जीबी पार्क खत्ता रोड पहुंचकर शहजाद शेख के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उनका निधन 30 मार्च को हो गया था। 

डॉक्टर प्रमोद पांडे के साथ पश्चिमी जॉन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, सोनू पंडित, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सेवादल के विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, पवन थापा, राजू यादव, एसके शाहरुख, सुशील सैनी, दुष्यंत सागर, पार्षद इकराम चौधरी, अमित कुमार आदि और काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद पांडे ने कहा, इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here