शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के पास एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सरूपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार, मृतक की पहचान छुर गांव निवासी देशपाल के रूप में हुई है।
वह धन सिंह के पुत्र थे। देशपाल गांव से मजदूरों को बाइक पर छोड़ने गए थे।
वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में उनके पैर कट गए और
मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम
मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले
की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
No comments:
Post a Comment