Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 27, 2025

आतंकवाद का पुतला दहन किया, 30 अप्रैल को बंद रहेगा सरधना

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में रोहटा थाना क्षेत्र के पूठ खास में लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहलगाम की घटना के बाद युवाओं से लेकर बुजुर्गों में रोष देखा गया।

सरधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन के प्रतिष्ठान पर हत्याकांड के विरोध में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 30 अप्रैल को सरधना बंद का निर्णय लिया गया। इस बंद में सर्वधर्म, सर्व समाज और सभी व्यापार मंडल शामिल होंगे। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें महामंत्री अजय गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जैन मिलन अध्यक्ष आलोक जैन, संयुक्त व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष शहावेज अंसारी, माध्यमिक शिक्षा संघ प्रतिनिधि दीपक शर्मा और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here