Breaking

Your Ads Here

Monday, March 24, 2025

पति से विवाद के बाद महिला ने पी लिया तेजाब, मौत

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित रशीद नगर में एक महिला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को बच्चों की पढ़ाई को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान सादमा के रूप में हुई है। वह देहली गेट के खैरनगर की रहने वाली थी। सादमा की पहली शादी 17 साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी सलीमुद्दीन से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करीब 14 साल पहले उसकी दूसरी शादी रशीदनगर के रहने वाले जियाउद्दीन से हुई। जियाउद्दीन से उसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना सादमा के पूर्व पति ने पुलिस को दी। उन्होंने जियाउद्दीन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here