शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। मुजफ्फरनगर के सिकंदरबाद गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की लाश गंगनहर में मिली है। लड़की 9 दिन पहले घर से लापता हुई थी। सोमवार को भोला झाल पर बिजली घर के पास उसकी लाश नहर में अटकी मिली।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है
कि लड़की का गांव के प्रधान के बेटे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर घर में
विवाद भी हुआ था। लड़की 8वीं कक्षा तक पढ़ी थी। लड़की को बात करने से कई बार रोका गया
मारा पीटा गया, लेकिन लड़की नहीं मानी। जब लड़की घर से निकली तो प्रधान के बेटे की
लोकेशन भी उसके आसपास मिली है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस की लापरवाही
के चलते लड़की की जान गई है। जांच में सामने आया है कि लड़की के माथे पर धारदार हथियार
से हमले के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की
हालत बेहद खराब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment