Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 18, 2025

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की हत्या, शव के टुकड़े करके ड्रम में किया बंद

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पत्नी अपने प्रेमी संग घूमने चली गई। मंगलवार शाम घटना का खुलासा हुआ। युवक का शव पुलिस ने घर में ही ड्रम से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।

यह खौफनाक वारदात थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में हुई। सौरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता था। एक माह पूर्व ही वह घर आया था। मृतक के भाई रेलवे रोड निवासी राहुल ने बताया, वह अपने भाई से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा था। जब वह घर पहुंचा तो कोई नहीं मिला। उसने भाभी मुस्कान को फोन मिलाया तो वह मायके थी। थोड़ी देर में मुस्कान अपने प्रेमी के साथ आयी। जब पूछताछ की तो शक हुआ। सख्ती करने पर उसने सच उगल दिया। बताया कि सौरभ की हत्या के बाद उसे ड्रम में बंद कर दिया गया। राहुल ने शोर मचाया तो क्षेत्र के लोगों ने मुस्कान और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। शव को ड्रम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ कर रही है।


सौरभ रस्तोगी ब्रह्मपुरी के वीरनगर के रहने वाले थे। वे पत्नी के साथ अलग किराए पर इंद्रानगर में रहते थे। सौरभ मर्चेंट नेवी में जॉब कर रहे थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग लंदन में थी। 25 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था। 24 को सौरभ मेरठ आए थे। मुस्कान ने मोहल्ले वालों को बताया था कि वह पति के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रही है। माना जा रहा है कि पति की हत्या किए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस मकान में साढ़े पांच बजे पहुंची। ड्रम को तब से ही हथौड़े और ड्रिल से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। एक घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन ड्रम सीमेंट लगाकर इस तरह से सील किया गया है कि उसको खोलने में समय लग रहा है। जिस मकान में वारदात हुई है वह ओमपाल का ओमपाल का है। मकान में सौरभ करीब छह माह से पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे।


25 फरवरी को था मुस्कान का जन्मदिन 
मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

पड़ोस में रहता है हत्यारा 
मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।
पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।
हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई
चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।
चाकू सीने में घोंपा, छुरे से टुकड़े किए
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चेटिंग
करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चेटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे।
रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here