डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ
बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज द्वारा आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का
समापन एक भव्य और प्रेरणादायक विदाई सत्र के साथ हुआ। कार्यशाला ने प्रतिभागियों
को जैव प्रौद्योगिकी के विविध आयामों, अनुसंधान एवं नवाचार की आधुनिक
प्रवृत्तियों से परिचित कराया और उनके करियर निर्माण में एक नई दिशा प्रदान की।
समापन
सत्र की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के डीन रिसर्च प्रोफेसर डॉ.
राजीव दत्ता के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने जैव प्रौद्योगिकी में
करियर की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उनकी प्रेरणादायक प्रस्तुति ने छात्रों
को इस क्षेत्र में नवीन खोज और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) जयानंद ने जैव
प्रौद्योगिकी के सतत विकास में इसके महत्व को रेखांकित किया। कार्यशाला के समापन
पर रजिस्ट्रार डॉ. गणेश भारद्वाज, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद गोयल
सहित विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित
किया गया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज के निदेशक डॉ.
दिव्या प्रकाश ने धन्यवाद व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment