Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 8, 2025

शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय में 90 दिनों तक मनाया गया महिला दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा शासन की महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के अभियान के समापन के अवसर पर महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

महिला दिवस का आयोजन मिशन शक्ति समिति और शास्ता मंडल के संयुक्त संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के द्वारा फीता खोलकर किया गया। मिशन शक्ति नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार ने एक पटका पहनाकर महाविद्यालय प्राचार्य का अभिनंदन किया तथा प्रो. स्वर्णालता कदम ने एक पौधे से प्राचार्य का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात महाविद्यालय में 90 दिवस तक संचालित मिशन शक्ति अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय प्राचार्य और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. अंजू सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. स्वर्णालता कदम, डॉ. मनीष भूषण तथा डॉ. नेहा सिंह का विशेष सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण में डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. नीता सक्सेना, डॉ. सोशल, डॉ. रिचा राणा, डा. रुबी का विशेष सहयोग रहा। प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. गीता चौधरी, डॉ. राधा रानी, डॉ. पारुल मलिक आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। आयोजन में लगभग 80 छात्राओं ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here