नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुकवार को समापन हुआ, जिसमें आर सॉफ्टवेयर की सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में
उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला में देशभर के कई विश्वविद्यालयों
के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और आधुनिक डेटा विश्लेषण तकनीकों को
सीखने का अवसर प्राप्त किया।
समापन
सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एनके तनेजा, पूर्व कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
सम्मिलित रहे। उन्होंने कहा, "आज का शोध केवल विचारों तक सीमित
नहीं रह सकता, बल्कि उसे ठोस डेटा का समर्थन भी
चाहिए। आर सॉफ्टवेयर शोधकर्ताओं को यह शक्ति देता है कि वे बड़े और जटिल डेटा को
समझ सकें, निष्कर्ष निकाल सकें और समाज के लिए उपयोगी समाधान प्रस्तुत
कर सकें। सामाजिक विज्ञान में डेटा का उपयोग बढ़ाने से नीतिगत फैसले अधिक प्रभावी
और सटीक हो सकते हैं।"
कार्यशाला
संयोजक प्रोफेसर आरके शर्मा ने कहा, "आर सॉफ्टवेयर केवल तकनीकी
विशेषज्ञों के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक विज्ञान के
शोधार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। समाज में बदलाव लाने के लिए सही डेटा का
सही विश्लेषण आवश्यक है। हमारे छात्र जब इस तकनीक में पारंगत होंगे, तो वे अपने शोध को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे और समाज को
ठोस प्रमाणों के आधार पर दिशा दे सकेंगे।" कार्यशाला के अंत में प्रो. एनके तनेजा द्वारा सभी
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

No comments:
Post a Comment