नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशिका सोसाइटी एवं मेरा शहर मेरी पहल द्वारा आयोजित विगत 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के
अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीएम डॉ. वीके सिंह द्वारा
शहर की अपने कार्यक्षेत्र में आदर्श विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यालय में डॉ. अमित नागर संस्थापक, प्रतिश सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. विभा नागर सचिव, समीर कोहली संरक्षक, डॉ. अमित कुमार, ज्ञान दीक्षित, ईश्वर चन्द गंभीर, अशोक कुमार, विपुल सिंघल, मोहन लाल वर्मा, चरण सिंह स्वामी, राजीव कुमार, डॉ. विनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment