नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल
ने नए शहर काजी डॉक्टर सालिकिन पगड़ी बांधकर समर्थन पत्र सौपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों
ने चांदी का मुकुट पहनाते हुए नए शहर काजी नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी। अहले
मुस्लिम कौम को युवा शहर काजी चुनने पर धन्यवाद कहा। साथ ही पूर्व शहर काजी प्रोफेसर
जैनुल साजुद्दीन के इंतकाल पर दुख प्रकट किया।
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर
अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि डॉक्टर सालिकिन के शहर काजी बनने से हमें भी मजबूती
मिलेगी और युवाओं के साथ धर्म संवाद या धार्मिक विषयों पर खुलकर बात हो सकेगी। भविष्य
में पूर्ण रूप से समर्थन की बात कही। इस मौके पर शैंकी वर्मा महानगर अध्यक्ष, शाहबाज
कुरेशी मुतव्वल्ली कच्ची मस्जिद, कामिल खान महानगर मंत्री, हाजी दिलशाद कुरैशी, हाजी
मौ. आरिफ, हाजी कमालुद्दीन, अनीस खान, हाजी उमर दराज, मोहम्मद तसलीम सुनार, गुरु चौधरी
आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment