मयंक अग्रवाल
नित्य संदेश, मेरठ। रक्षापुरम स्थित मोल्डर्स एकेडमी में स्कूल
के (रजत जयंती) वार्षिक उत्सव की धूम रही। सबसे पहले संस्थापक कर्नल टीएम शर्मा, सरला शर्मा एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुशीला सिंह
द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, उसके बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम
में रंग बिरंगी वेश भूषाओं में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
किए। नन्हे मुन्हों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर
पर पूजा, सुलक्षणा, अंशिका आदि शिक्षिकाओं का
महत्वपूर्ण योगदान रहा। अन्त में विद्यालय के संस्थापक कर्नल टीएम शर्मा ने सभी को
विद्यालय की रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment