Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 26, 2025

हिंदू राष्ट्र बना तो सनातन का अपमान करने पर फांसी होगी: धीरेंद्र शास्त्री

 


-जाग्रति विहार एक्शटेंशन में चल रही हनुमत कथा का बुधवार रहा दूसरा दिन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जाग्रति विहार एक्शटेंशन में चल रही हनुमत कथा का बुधवार को दूसरा दिन रहा। कथा सुनने के लिए एक लाख लोग पंडाल पहुंचे। कथा का शुभारंभ राम भजन से हुआ। भजनों पर भक्ता जमकर झूमे। पूरा पंडाल भगवान श्रीराम और बागेश्वर धाम के जयकारों से गूंज उठा।

कथा सुननने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार जैसे प्रदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की वेस्ट यूपी में यह पहली कथा है। 25 से 29 मार्च तक 5 दिन चलने वाली कथा में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। हर दिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, आजकल मेरठ वाले ड्रम का जिक्र बहुत है। सब डरे हुए हैं। मुझसे एक ने पूछा- महाराज कहां जा रहे हो? मैंने कहा, मेरठ जा रहा हूं तो कहा कि उस घर में सोना जहां ड्रम न हो। धीरेंद्र शास्त्री ने मेरठ वालों से पूछा कि प्रभु को चाहते हो या प्रभु से चाहते हो। कुछ ने दोनों कहा तो चुटकी ली। बोले- मेरठ वालों महान हो। दोबारा पूछा तो आवाज आई प्रभु को। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा प्रभु को चाहते हो तो सब कुछ मिल जाता है। बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना भी बताई। कहा, 'हिंदू राष्ट्र में सभी लोगों को रहने का अधिकार होगा। जैसे दुबई में मुसलमानों को प्राथमिकता है, वैसे ही हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं को प्राथमिकता होगी। यहां सभी की संस्कृति और उनके मजहबों का पालन करने का अधिकार होगा। श्रीरामचरित मानस के आधार पर जीवन शैली होगी। सनातन का अपमान करने पर फांसी होगी।'

हिंदू राष्ट्र बनने के फायदे गिनाए

बुधवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा- हिंदू राष्ट्र में गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा प्राप्त होगा। पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का काम होगा। छुआछूत, भेदभाव जात-पात के नाम पर होने वाली राजनीति शून्य होंगी। कोई भी तिरंगे का अपमान नहीं कर सकेगा। वंदेमातरम गाने में कोई शर्माएगा नहीं।

देश में जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद होना चाहिए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- जो संतों की हत्या करते हैं। दंगा करवाते हैं। वह देश को तोड़ने वाली साजिशें हैं। देश को तोड़ने वाली साजिश का सबसे बड़ा कारण जातिवाद है। हम चाहते हैं कि जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद होना चाहिए। जातिवाद से उठकर राष्ट्रवाद की बात होनी चाहिए। हिंदुओं को एक करने, समाज को संगठित करने के लिए हम दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सभी को एक करना है। लोगों को जागरूक कर विचारों की क्रांति करेंगे। ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा बिक्री बंद होनी चाहिए।

भले ही 4 बच्चे हो, लेकिन कट्टर हिंदू हो

हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। यह देश का दुर्भाग्य है। मगर सरकार कह रही है कि बच्चे 2 ही अच्छे। हम भी मानते हैं। मगर फिर चच्चा के 30 बच्चे क्यों? नियम तो सभी पर लागू होना चाहिए। क्वांटिटी भले ही कम हो, मगर क्वालिटी होनी चाहिए। घर में भले ही 4 बच्चे हों, मगर कट्टर हिंदू होने चाहिए।

बच्चों को रामायण पढ़वाएं, नीले ड्रम वायरल होने बंद हो जाएंगे

वर्तमान में भारत में नीला ड्रम बहुत वायरल है, फेमस है। देश के सभी पति सदमे में हैं। लोग डरे हुए हैं। भगवान की कृपा है कि हमारी शादी नहीं हुई है। उन्होंने कहा- मेरठ कांड निंदनीय है। समाज और भारतीय परिवारों पाश्चात्य संस्कृति का अधिक असर है। संस्कारों की कमी है। पालन पोषण की कमी है। जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। संस्कारवान परिवार बनाने के लिए रामचरित मानस का आधार लेना आवश्यक है। बच्चों को रामचरित मानस पढ़नी चाहिए। रामायण को भूल कर मोबाइल, टीवी में लगे हुए हैं। समाज में पाश्चात्य संस्कृति का असर बढ़ रहा है। जो बीवियों को बर्बाद कर रहा है। बच्चों को रामायण पढ़वाएं। तब ये नीले ड्रम वायरल होने बंद हो जाएंगे। देश में तोड़ने की जगह जोड़ने का पाठ होना चाहिए।

मेरठ में कई नाम है, जो बदलने चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि इस देश में औरंगजेब महान नहीं हो सकता। जो राणा सांगा पर बयान दे रहे हैं वह इतिहास पढ़ें। तोड़ने वाला कभी महान नहीं हो सकता है। भारत में जो भी विदेशी विधर्मी आए वह तोड़ने आए। उनका नाम मिटना चाहिए। मेरठ में भी कई नाम हैं, वह बदलने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here