-मेरठ के अधिवक्ता ने ब्रहमपुरी थाने में
की शिकायत, पुलिस ने की जांच शुरू
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ब्रहमपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता शिवम गुप्ता ने थाने में शिकायत दी थी।
उनकी
शिकायत पर महिला अमीना कौसर सहित एक्स के अमेरिका स्थित एक्स मुख्यालय प्रमुख के
अलावा भारत के शिकायत निवारण अधिकारी विनय प्रकाश को नामजद किया गया है। वहीं
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी निवासी आरएसएस स्वयं सेवक एवं वकील शिवम गुप्ता
ने अपने द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अमीना कौसर ने एक्स के अपने अकाउंट
15 फरवरी को दो पोस्ट की। इसे पूरी दुनिया में 2.59 लाख लोगों ने देखा। दोनों पोस्ट में आरएसएस व आरएसएस के महाराष्ट्र मुख्यालय के
बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। न्यायालय को लेकर भी आपत्तिजनक
शब्दों का प्रयोग किया है, जो अवमानना की श्रेणी में आते हैं। शिवम गुप्ता ने कहा कि पोस्ट से आरएसएएस स्वयं सेवकों की भावनाएं आहत हुई है। मान
सम्मान को ठेस पहुंची है।
इस
पोस्ट के जरिए दुनिया में संघ की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। साथ ही
स्वयं सेवकों को अपमानित किया गया है। उन्होंने इस पोस्ट को संवैधानिक, कानूनी अधिकारों का हनन व भारतीय न्याय पालिका की संप्रभुता
को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। इसे शांति भंग करने, तनाव पैदा करने, माहौल खराब करने का प्रयास करार
दिया है। एक्स पर पोस्ट करने वाली महिला, एक्स के अमेरिका मुख्यालय व भारतीय
शिकायत निवारण प्रमुख के खिलाफ तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
No comments:
Post a Comment