अनीस खान
नित्य संदेश, जानीखुर्द। एक माह पूर्व जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई पांच घरों में चोरी की वारदात जानी थाना पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पुलिस ने कई बार खुलासा किए जाने का दावा तो किया। लेकिन खुलासा तो दूर पुलिस इसके आसपास भी नही पहुंच सकी है। अब तो ग्रामीणों का विश्वास भी डगमगाने लगा है।
एक माह पूर्व खानपुर गांव में चोरों ने एक के बाद एक पांच घरो को निशाना बनाकर पचास लाख से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरो का आतंक यही पर नही थमा,इसके बाद भी चोरो ने खानपुर और पास सटे लौहडडा गांव में तीन घरों को भी निशाना बनाया। जानी पुलिस के तमाम प्रयास चोरी की इन घटनाओं को खोलने में विभल साबित हो रहे हैं। ऐसे में पांचली का इमरान हत्याकांड व गौकशी की घटना ने पुलिस के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। जानी में बढ़ रहे अपराधों के चलते जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह को अपनी कुर्सी लाइन हाजिर होकर चुकानी पड़ी। अब थाने का चार्ज नए जानी जानी थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने संभाल तो लिया। लेकिन उन्हें भी पहले ही दिन गौ तस्करों ने चुनौती दे दी। गोकशी की घटना कर कर सलामी दी। अब देखना है कि होली के मध्यनजर नए थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय किस तरह से जानी थाने को चलाएंगे।
No comments:
Post a Comment