Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 19, 2025

ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5000 रुपए करने की मांग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय मजदूर संघ ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मंत्री मयूरी शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

मजदूर संघ ने ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5000 रुपए करने की मांग की है। साथ ही वेतन का 50 प्रतिशत महंगाई राहत पेंशन के रूप में देने की मांग भी की गई। संघ ने ईपीएफ की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 30,000 रुपए करने की मांग रखी। ईएसआईसी की वेतन सीमा 21,000 से बढ़ाकर 42,000 रुपए करने पर भी जोर दिया। सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की। मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति की बैठक 12 फरवरी को गुवाहाटी में हुई थी। बैठक में केंद्रीय बजट 2025-26 पर प्रस्ताव पारित किया गया। संघ ने सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। स्क्रीन वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी की गई। कार्य समिति ने सरकार को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here